Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

IIT दिल्ली का AI लीडरशिप प्रोग्राम: 7 महीने का ऑनलाइन कोर्स, 17 जून तक करें आवेदन

IIT दिल्ली का AI लीडरशिप प्रोग्राम: 7 महीने का ऑनलाइन कोर्स, 17 जून तक करें आवेदन

IIT Delhi AI Leadership Program: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT दिल्ली) ने टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लीडरशिप से जुड़े एडवांस्ड प्रोग्राम के तीसरे बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 7 महीने का ऑनलाइन कोर्स संस्थान के Continuing Education Programme (CEP) के अंतर्गत संचालित किया जाएगा।

यह प्रोग्राम 4 जुलाई 2026 से शुरू होकर 6 फरवरी 2027 तक चलेगा, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून 2026 तय की गई है। इस कोर्स का उद्देश्य प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स को AI, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी आधारित बिजनेस स्किल्स में प्रशिक्षित करना है।

पात्रता की बात करें तो ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (10+2+3) किया हो। इसके अलावा डिप्लोमा धारक भी आवेदन के योग्य हैं। इस प्रोग्राम की कुल फीस 1,74,000 रुपये (GST सहित) रखी गई है।

कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को AI और मशीन लर्निंग के बिजनेस उपयोग, डिजिटल रणनीति, संगठनात्मक नेतृत्व, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, साइबर सुरक्षा और नई तकनीकों पर आधारित बिजनेस मॉडल के बारे में सिखाया जाएगा। साथ ही एक कैपस्टोन प्रोजेक्ट के जरिए नई तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव भी दिया जाएगा।

यह पूरा प्रोग्राम ऑनलाइन मोड में होगा, जिसमें हर शनिवार शाम 5:30 बजे से रात 9:00 बजे तक लाइव क्लास आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि प्रतिभागियों को IIT दिल्ली कैंपस में 2 दिन के विशेष विजिट प्रोग्राम में भाग लेने का मौका भी मिलेगा, जहां वे विशेषज्ञों और अन्य प्रतिभागियों के साथ संवाद कर सकेंगे।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Back To Top