Earthquake In Indian States: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। खास बात यह रही कि यहां करीब डेढ़ घंटे के अंतराल में दो बार धरती हिली। पहला भूकंप सुबह 5 बजकर 2 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 3.3 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। इसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है।
इसके बाद सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए। इस बार तीव्रता थोड़ी ज्यादा यानी 3.6 मैग्नीट्यूड रही और गहराई भी 10 किलोमीटर ही दर्ज की गई। राहत की बात यह है कि दोनों ही झटकों से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
वहीं, महाराष्ट्र के हिंगोली में भी सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर भूकंप आया। यहां भूकंप की तीव्रता 4.7 मैग्नीट्यूड मापी गई, जो उत्तराखंड के मुकाबले ज्यादा थी। हालांकि यहां से भी किसी नुकसान की खबर नहीं है।
इसके अलावा नागालैंड के तुएनसांग में सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर 2.7 मैग्नीट्यूड का हल्का भूकंप दर्ज किया गया। यह क्षेत्र म्यांमार सीमा के पास स्थित है, जहां सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर 3.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था।
