Madhubala’s Biopic Update: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार तेज हो रहा है। फिल्म में लीड रोल को लेकर आए दिन नए नाम सामने आ रहे हैं।
पहले कियारा आडवाणी, अनीत पड्डा और सारा अर्जुन के नामों की चर्चा थी, लेकिन अब खबरों का रुख बदलता नजर आ रहा है।
ताजा जानकारी के मुताबिक, संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली इस फिल्म के लिए साउथ इंडस्ट्री की अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन से संपर्क किया गया है।
सूत्रों की मानें तो पहले सारा अर्जुन को इस भूमिका के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन अब मेकर्स का झुकाव कल्याणी प्रियदर्शन की ओर बताया जा रहा है। उनकी हालिया फिल्मों में मिली सफलता और स्क्रीन प्रेजेंस को इस फैसले की बड़ी वजह माना जा रहा है।
इस बायोपिक का निर्देशन जसमीत के रीन कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले डार्लिंग्स जैसी फिल्म बनाई थी।
कल्याणी प्रियदर्शन, दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी हैं और उन्होंने अपने करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘लोका: चैप्टर 1’ ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई।
हालांकि, अभी तक फिल्म की कास्टिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मधुबाला के किरदार को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।
