Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम

डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत

महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

गाजियाबाद से लापता 8 वर्षीय बच्चे का शव नोएडा की नहर में मिला

गाजियाबाद – इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित कनावनी गांव से लापता हुए 8 वर्षीय बच्चे का शव नोएडा के सेक्टर-63 की नहर में मिलने से इलाके में शोक की लहर फैल गई। मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जो 14 अप्रैल की शाम घर से निकला था और वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने अगले दिन पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की। जांच के दौरान नहर किनारे बच्चे के कपड़े और चप्पल बरामद हुए, जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन शुरुआती प्रयासों में कोई सफलता नहीं मिली।

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे नहर में बच्चे का शव मिलने से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Back To Top