Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी नजर, 04 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी नजर, 04 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण

पौड़ी- जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने निगरानी तंत्र को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत जनपद के चार अलग-अलग क्षेत्रों कोटद्वार, पौड़ी, लैंसडाउन तथा कोट-खोलाचौरी में स्थित गैस गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। प्रत्येक क्षेत्र में एक-एक गैस गोदाम की जांच कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, गैस वितरण प्रणाली तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन की गहनता से जांच की। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं निर्धारित मात्रा में गैस की आपूर्ति हो रही है या नहीं।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि गैस आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Back To Top