स्पिरिट को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को लेकर स्थिति साफ कर दी है। फिल्म अब तय समय के अनुसार 5 मार्च 2027 को ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए इसकी रिलीज आगे बढ़ाई जा सकती है, लेकिन निर्माताओं ने इन सभी चर्चाओं को खारिज कर दिया है।
फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। निर्माण की जिम्मेदारी भूषण कुमार के पास है। इससे पहले निर्देशक और निर्माता की जोड़ी फिल्म Animal में साथ काम कर चुकी है, जिसे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी।
कास्टिंग को लेकर भी फिल्म चर्चा में बनी हुई है। शुरुआत में दीपिका पादुकोण का नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़ा था, लेकिन शेड्यूल और काम के समय को लेकर मतभेद के कारण वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं। अब फिल्म में तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या देसाई अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
मेकर्स के अनुसार, यह फिल्म बड़े स्तर पर तैयार की जा रही है और इसे आठ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, जिससे यह पैन-इंडिया ही नहीं बल्कि ग्लोबल दर्शकों तक भी पहुंचेगी।