नई दिल्ली- शुरुआत ही शेयर बाजार के लिए भारी गिरावट के साथ हुई। सोमवार को बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव हावी हो गया और प्रमुख सूचकांक लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स करीब 900 अंकों तक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी में भी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। सुबह करीब 9:30 बजे सेंसेक्स 74,358 के आसपास और निफ्टी 23,387 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।