चमोली- बॉलीवुड अभिनेता Ashutosh Rana बुधवार को Badrinath Temple पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। धाम पहुंचने पर मंदिर समिति और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।
आशुतोष राणा ने विधि-विधान के साथ मंदिर में पूजा कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की।
धाम में मौजूद श्रद्धालुओं ने अभिनेता के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। बदरीनाथ धाम में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और बॉलीवुड हस्तियों के आगमन से श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।