देहरादून- उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश, गर्जन और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जिसके चलते इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्राओं से बचने और संवेदनशील या भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।