Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

उत्तराखंड में 2009 के इतिहास की होगी पुनरावृत्ति – राजीव महर्षि

उत्तराखंड में 2009 के इतिहास की होगी पुनरावृत्ति – राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता वर्ष 2009 के इतिहास को दोहराने जा रही है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल का भ्रम चार जून को दूर हो जाएगा जब प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत होगी। राजीव महर्षि ने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र को प्रदेश की जनता ने हाथोंहाथ लिया है। लोगों को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर भरोसा नहीं रह गया है। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने में भाजपा सरकारें विफल रही, उल्टे वीआईपी को बचाने का षड्यंत्र ही रचती रही हैं। बेरोजगारों के हकों पर डाका डालने के लिए भाजपा ने ही हाकम सिंह पाले और तिवारी सरकार के भू कानून की धज्जियां उड़ाने का पाप भी भाजपा की सरकार ने ही किया है।

महर्षि ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कोई असंभव वादा नहीं किया है बल्कि व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए केंद्र सरकार के रिक्त तीस लाख पदों पर स्थाई नियुक्ति की बात की है। इससे हर वर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी का वादा करने वालों के चेहरे का नकाब उतरेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में नौजवानों के लिए रोजगार और देश सेवा के जज्बे की पूर्ति सेना से होती है, भाजपा सरकार ने अपने निहित स्वार्थों के लिए अग्निवीर का झुनझुना थमाया। युवा इस बात को समझ चुके हैं। कांग्रेस ने अग्निवीर योजना खत्म कर स्थाई नियुक्ति का वादा किया है। इस पर प्रदेश के लोगों को भरोसा है।

महर्षि ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में इस समय एक अंडर करेंट की स्थिति है। लोग चुपचाप 19 अप्रैल को हाथ के निशान का बटन दबाने जा रहे हैं और निश्चित रूप से 2009 के इतिहास की पुनरावृत्ति होगी और कांग्रेस उत्तराखंड की पांचों सीटों पर विजयी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top