Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

आईपीएल 2024 के 52वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

आईपीएल 2024 के 52वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में होगा मुकाबला 

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होनी है। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। प्‍लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों को मैच जीतना जरूरी है, जिसके चलते यह मैच रोमांचक होने की उम्‍मीद है। फाफ डू प्‍लेसी के नेतृत्‍व वाली आरसीबी की टीम प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी स्‍थान पर है। शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली गुजरात टाइटंस की टीम आठवें स्‍थान पर काबिज है। आरसीबी अपने होमग्राउंड पर गुजरात की अग्नि परीक्षा लेने की कोशिश करेगी।

आरसीबी के इस समय हौसले बुलंद है, जिसने अपने पिछले दोनों मुकाबले लगातार जीते। वहीं, गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मैच में आरसीबी के हाथों 9 विकेट की शर्मनाक शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। गुजरात अपनी पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान संभालेगी। आरसीबी की कोशिश अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की होगी।

अगर बात करें बेंगलुरु की पिच की तो यह बिलकुल सपाट है। यहां बल्‍लेबाजों को खूब रन बनाते हुए देखा जा सकता है। गेंदबाजों के लिए ज्‍यादा मदद मौजूद नहीं है, लेकिन धीमी गति की गेंदें कारगर साबित हो सकती है। यहां मैच हाई स्‍कोरिंग होने की उम्‍मीद है। ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

आंकड़ों पर गौर करें तो एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम ने आईपीएल के कुल 90 मैचों की मेजबानी की। मेजबान और मेहमान टीम दोनों ने 42-42 मैच जीते हैं। 4 मैचों के नतीजे नहीं निकले। 2 मैच रद्द हुए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल चार मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से दोनों टीमें 2-2 के स्‍कोर पर बराबर है। दोनों टीमों के बीच पिछले मैच में जो भिड़ंत हुई, उसमें आरसीबी ने एकतरफा 9 विकेट की विशाल जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर एक मैच खेला गया, जिसमें आरसीबी को गुजरात के हाथों 6 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top