Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा की रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं 

जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा की रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं 

देहरादून । जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने चारधाम यात्रा की रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। गौरतलब है कि गुरुवार को तीर्थयात्रियों की संख्या अधिक होने पर व्यवस्थाएं चरमरा गई थी। जिलाधिकारी ने यात्रियों से बात करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी, यात्रा हेतु रवाना हो रही बसों मंगलमय यात्रा की शुभ कामनाएं दी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का पूर्ण ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश से प्रतिदिन 4000 स्लॉट हैं, जिनमें प्रत्येक धाम हेतु 1000 स्लॉट है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रजिस्ट्रेशन काउंटर की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई है। तथा टोकन सिस्टम को आईएसबीटी पर शिफ्ट किया गया है ताकि रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ न लगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रांजिस्टर कैंप में यात्रियों के मनोरंजन हेतु व्यवस्थाएं की जाए।

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त ऋषिकेश एवं उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सहित संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया कि यात्रियों पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं व्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होेंने स्लॉट संख्या से अधिक यात्री पंहुचने पर यात्रियों के ठहरने हेतु नजदीकि स्कूल, कॉलेज, वेडिंग प्वाइंट, धर्मशाला में व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। यात्रियों के ठहरने हेतु भरत मंदिर इंटर कॉलेज, सहित आसपास के स्कूल कॉलेज में व्यवस्था बनाई गई है, इसके अतरिक्त देहरादून रोड पर स्थित सनराइज वेडिंग प्वाइंट में भी रुकने की निशुल्क व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ भरत मंदिर इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने व्यवस्थाओं है वॉलिंटियर्स रखने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने प्रशासन के साथ मिलकर चारधाम यात्रा की समुचित व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है, किंतु भीड़भाड़ की स्थिति में सामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं ।

किसके लिए यात्रियों से अपने सामान के प्रति सतर्क रहने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि यातायात के दबाव के अनुसार यातायात व्यवस्था बनाई जाएगी । वर्तमान में यातायात ठीक चल रहा है यदि आवश्यकता पड़ी तो इसमें डाइवर्जन भी किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर गढ़वाल आयुक्त नरेंद्र सिंह क्विराल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, संयुक्त निदेशक पर्यटन गंगवार, कुमकुम जोशी, सहायक निदेशक सूचना बी सी नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी ऋषिकेश सहित संबंधित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top