Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

अखिलेश यादव ने जनता से की अपील, कहा- वोट करते समय बेरोजगारी व महंगाई को रखना ध्यान 

अखिलेश यादव ने जनता से की अपील, कहा- वोट करते समय बेरोजगारी व महंगाई को रखना ध्यान 

संविधान  बदलने की साजिश कर रही भाजपा – अखिलेश यादव

अमेठी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने सेना में अग्निवीर लागू किया है। अगर फिर से सत्ता में आ गए तो पुलिस की नौकरी में भी अग्निवीर योजना लागू हो जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि जब वोट करने जाना तो बेरोजगारी व महंगाई को ध्यान रखना। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को संयुक्त रूप से अमेठी के नंदमहर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संविधान  बदलने की साजिश कर रही है। इंडिया गठबंधन इसे कभी सफल नहीं होने देगा। अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब सरेंडर कर रहे हैं। 13 रुपये किलो की चीनी का ख्वाब दिखाया। मीठी चीनी के लिए कड़वा झूठ बोला गया था। एक और एक मिलकर 11 हो रहे हैं, इससे भारतीय जनता पार्टी वाले नौ दो ग्यारह हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा वालों की हर बात झूठ निकली। किसानों को दिल्ली तक में प्रदर्शन करना पड़ा। अपनी फसल की कीमतों के लिए। किसानों को तकलीफ पहुंचाने के लिए इन्होंने सड़कों को बंद कर दिया था, सड़कों पर कीलें लगवा दी थी। गाड़ियों को डीजल पेट्रोल नहीं भरने देते थे लेकिन, किसानों ने परवाह नहीं किया। आरोप लगाया कि युवाओं को नौकरी न देना पड़े, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने पेपरलीक करा दिया। कहा कि चार चरण के चुनाव हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी चारों खाने चित्त हो गई हैं। इनका रथ फंस गया है और धंस गया हैं। अब निकलने वाला नहीं है। आरोप लगाया कि भाजपा के लोग संविधान के तहत मिले लोगों के अधिकारों को छीनना चाहते हैं। जो लोग संविधान बदलने को निकले हैं उन्हें बदलना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top