Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

सोनिया, राहुल और प्रियंका आप उम्मीदवार के लिए करेंगे मतदान, केजरीवाल कांग्रेस को देंगे वोट

सोनिया, राहुल और प्रियंका आप उम्मीदवार के लिए करेंगे मतदान, केजरीवाल कांग्रेस को देंगे वोट

 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में 80 फीसदी से ज्यादा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. छठे फेज में 25 मई को दिल्ली समेत 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. अंतिम फेज की वोटिंग 1 जून को होगी. दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन के तले चुनाव लड़ रही है. आम आदमी पार्टी 4, जबकि कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

दिल्ली में चुनाव के दौरान दिलचस्प नजारा देखने को मिलेगा. जहां, अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी की जगह कांग्रेस को वोट करेंगे. वहीं, राहुल गांधी AAP उम्मीदवार के लिए मतदान करेंगे. इसकी वजह दोनों पार्टियों के बीच हुए सीटों का बंटवारा है. कांग्रेस के खाते में जो सीटें आई हैं उनमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली शामिल हैं.

वहीं, अरविंद केजीरवाल की आम आदमी पार्टी के हिस्से में नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीटें हैं. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का वोट नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है. इस वजह से उन्हें गठबंधन उम्मीदवार यानी AAP प्रत्याशी सोमनाथ भारती के पक्ष में मतदान करेंगे.

पहली बार ऐसा है कि इस सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं है. इंडिया गठबंधन में आप कांग्रेस की सहयोगी पार्टी है, इसलिए गांधी परिवार के सभी सदस्य सोमनाथ भारती के पक्ष में मतदान करेंगे. वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चांदनी चौक लोकसभा सीट के वार्ड नंबर 74 से मतदाता है. इस लिहाज से वह कांग्रेस प्रत्याशी जेपी अग्रवाल के पक्ष में मतदान करेंगे. चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top