Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात और CCTV की कड़ी निगरानी, मतगणना को लेकर जम्मू-कश्मीर में खास इंतजाम

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात और CCTV की कड़ी निगरानी, मतगणना को लेकर जम्मू-कश्मीर में खास इंतजाम

श्रीनगर। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के चाकचौबंद किए गए हैं। चुनाव नतीजे आज यानी 4 जून को जारी किए जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। देश के बाकी हिस्सों के साथ जम्मू और उधमपुर लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना से एक दिन पहले दोनों जिलों के मतगणना केंद्रों के अंदर और आसपास त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. वहीं, कश्मीर की तीन लोकसभा सीटों पर मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और घाटी में प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर, बारामूला और अनंतनाग में मतगणना केंद्रों के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अनधिकृत व्यक्ति परिसर में प्रवेश नहीं कर सके. संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के बाद से ही उन ‘स्ट्रांग रूम’ के आसपास कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) रखी गई हैं।

प्रमुख उम्मीदवारों में ये नाम शामिल
जम्मू और उधमपुर लोकसभा सीटों पर 34 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. जिन प्रमुख उम्मीदवार की किस्मत का फैसला होना है उनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, जम्मू के मौजूदा सांसद जुगल किशोर शर्मा और पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह और कांग्रेस के रमन भल्ला शामिल हैं।

निर्वाचन अधिकारी एवं जम्मू के जिलाधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने बताया, ‘चार जून को होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.’ वैश्य ने मतगणना स्थलों पर सुरक्षा उपायों, रसद और आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा करने के बाद कहा कि मतगणना प्रक्रिया पॉलिटेक्निक कॉलेज और एमएएम कॉलेज में होगी।

सीसीटीवी कैमरे लगाए गए
वैश्य ने बताया, ‘सभी मतगणना कर्मचारी पूरी तरह प्रशिक्षित हैं और सभी राजनीतिक दलों व उनके कार्यकर्ताओं को जानकारी दे कर आई-कार्ड जारी कर दिये गये हैं. यातायात और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्था की गई है.’ उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही इन सीट पर जीत का भरोसा जताया है. जुगल किशोर शर्मा ने कहा, ‘हमें पूरा भरोसा है कि भाजपा इस सीट पर जीत हासिल करेगी. एग्जिट पोल में भी यही अनुमान लगाया गया है.’ उधमपुर लोकसभा सीट की मतगणना के लिए कठुआ में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना से पहले निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, चुनाव एजेंट और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top