Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

कब खानी चाहिए अंजीर? जानिए इससे मिलने वाले फायदे

कब खानी चाहिए अंजीर? जानिए इससे मिलने वाले फायदे

अंजीर एक फल है, जिसके टुकड़ों को सुखाकर सूखा मेवा भी बनाया जाता है।यह न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए बेहद गुणकारी भी हो सकता है क्योंकि प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, एंटी-ऑक्?सीडेंट्स और अनसैचुरेटेड फैट का बेहतरीन स्रोत है।हालांकि, इसके सेवन का समय आपकी जीवनशैली और स्वास्थ्य लक्ष्यों पर निर्भर करता है।आइए अंजीर खाने के तरीके और इसके फायदे जानते हैं।

सुबह या शाम, किस समय अंजीर खाना है लाभदायक?
अगर आप सुबह के समय अंजीर खाते हैं तो यह भरपूर ऊर्जा प्रदान करने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने और भूख को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है।अगर आप शाम को अंजीर का सेवन करते हैं तो यह मांसपेशियों को आराम देने और बेहतर नींद को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह देर रात स्नैकिंग की लालसा को रोकने में भी सहायक है।

हृदय को स्वस्थ रखने में है सहायक
सुबह और शाम के समय खाने से मिलने वाले फायदों से अलग अंजीर हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकता है।इसका कारण है कि अंजीर में मौजूद अनसैचुरेटेड फैटी एसिड कोरोनरी रोग (हृदय संबंधित समस्या) को रोकने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।इसके अलावा अनसैचुरेटेड फैटी एसिड शरीर में कोलेस्ट्रॉल के जमाव को रोक सकते हैं। इन्हें रोकने में सक्षम होने के कारण अंजीर का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में लाभकारी माना जाता है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में है प्रभावी
अंजीर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी कारगर है, जिस कारण यह मधुमेह से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकता है।इसमें क्लोरोजेनिक एसिड नामक एक यौगिक होता है, जो ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में प्रभावी होता है।इसके अलावा इसमें फाइबर भी होता है, जो ब्लड शुगर के नियंत्रण में मददगार हो सकता है।हालांकि, जिन लोगों को पहले से मधुमेह है, वे डॉक्टरी सलाह के बाद ही अंजीर का सेवन करें।

गर्भवती महिलाओं के लिए भी है लाभकारी
गर्भवती महिलाओं के लिए भी अंजीर लाभदायक मानी जाती है क्योंकि गर्भावस्था के दौरान महिला को अधिक मात्रा में ऊर्जा और पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जो अंजीर में प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं।यही नहीं इसमें पाया जाने वाला आयरन और नियासिन (विटामिन बी-3) गर्भावस्था के दौरान अत्यधिक जरूरी होता है। बता दें इनकी कमी से गर्भवती को एनीमिया का खतरा हो सकता है।

अंजीर खाने के तरीके
अंजीर के फल को आप सुबह या शाम के नाश्ते के तौर पर खा सकते हैं।वहीं सूखे अंजीर को सलाद, दलिये या दही में मिलाकर खा सकते हैं और स्मूदी में भी इसे मिला सकते हैं।आप चाहें तो अंजीर का इस्तेमाल केक या फिर मिठाइयां आदि बनाने के लिए भी कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त आप पानी में सूखे अंजीर को भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें, फिर अगली सुबह अंजीर को पानी के साथ खाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top