Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

हाथरस कांड के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाथरस कांड के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। हाथरस में मची भगदड़ के बाद हुए हादसे में करीब 123 लोगों ने अपनी जान गवां दी थी, अब इस हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है. आपको बता दें कि हाथरस हादसे के बाद से ही देव प्रकाश मधुकर फरार था. इसके ऊपर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था।

जानकारी के मुताबिक देव प्रकाश मधुकर ने जान बूझकर खुद की लोकेशन ट्रेस करवाकर खुद को गिरफ्तार करवाया है. बता दें कि दिल्ली के उत्तम नगर में यूपी की हाथरस पुलिस पहुंची थीं. जहां से देव प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया और यूपी ले जाया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने देव प्रकाश मधुकर से पूछताछ करनी शुरू कर दी है. हाथरस में मची भगदड़ के बाद हुए हादसे के बाद से ही मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर की तलाश की जा रही थी. चलिए जानते हैं कि कौन है देव प्रकाश मधुकर.

कौन हैं देव प्रकाश मधुकर?
देव प्रकाश मधुकर हाथरस का ही रहने वाला है. सिकंदरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दमदमपुरा की न्यू कॉलोनी में उसका घर है. हाथरस में भगदड़ की घटना के बाद से ही देव प्रकाश मधुकर अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया था. जिस सत्संग में ये हादसा हुआ उसका मुख्य आयोजनकर्ता देव प्रकाश मधुकर ही था. सिकंदराराऊ में आते ही वे भोले बाबा की मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम समिति से जुड़ गया और धीरे-धीरे सत्संग आयोजन से जुड़े कार्यों के प्रति लगन को देखते हुए देव प्रकाश को मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी मिल गई. सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में हुए सत्संग की अनुमति भी देवप्रकाश ने ही उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ से ली थी. सूत्रों के अनुसार देवप्रकाश की पत्नी रंजना को पुलिस ने हिरासत में लिया था जिसके बाद मधुकर की लोकेशन ट्रैक हो गयी थी.

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के संचालन में 78 लोग शामिल थे. देव प्रकाश मधुकर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 110, 126, 223, 238 के तहत केस दर्ज किया गया है. देव प्रकाश मधुकर भोले बाबा का बेहद करीबी बताया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top