Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

नोएडा और गुरुग्राम के मॉल में बम की धमकी से मचा हड़कंप

नोएडा और गुरुग्राम के मॉल में बम की धमकी से मचा हड़कंप

नोएडा: नोएडा के डीएलएफ मॉल और गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में अचानक हड़कंप मच गया जब इन दोनों मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमकी मिलने के तुरंत बाद मॉल को खाली कराया गया। मॉल में फिल्म देख रहे लोगों को भी बीच में ही हॉल छोड़कर बाहर जाना पड़ा। शुरुआत में मॉल प्रशासन ने सुरक्षा जांच का हवाला देते हुए मॉल को बंद करने की जानकारी दी।

कुछ लोगों ने इसे मॉक ड्रिल का हिस्सा बताया, जिससे मॉल को खाली कराया गया। गुरुग्राम के मॉल में भी बम की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

बम स्क्वाड ने की जांच
धमकी मिलने के बाद बम स्क्वाड टीम ने अपने डॉग्स के साथ मॉल की गहन जांच की। नोएडा के डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि डीएलएफ मॉल में सुरक्षा के मद्देनजर मॉक ड्रिल की गई थी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास बड़े क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए जाते हैं, ताकि कोई खतरे में न हो। उन्होंने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही और बताया कि सब कुछ सुरक्षित है।

ईमेल द्वारा मिली धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह करीब 9:45 बजे मॉल के प्रबंधकों को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। इस ईमेल में लिखा गया था कि मॉल में बम रखा गया है, जो जल्द ही फटेगा और सभी लोग मारे जाएंगे। ईमेल मिलते ही पूरे मॉल में अफरा-तफरी मच गई, और इस जानकारी को तुरंत मॉल में दुकानों के मालिकों को भी दिया गया। ईमेल में धमकी देने वाले ने लिखा था, “हेलो, मॉल की बिल्डिंग में बम है। कुछ देर में वह फटेगा और एक-एक आदमी मारा जाएगा। सब मरने लायक हैं। मॉल में बम इसलिए लगाया है, क्योंकि मैं मरना चाहता हूं। मैं अपनी जिंदगी से नफरत करता हूं।”

फिलहाल, दोनों मॉल में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top