Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

दुनिया भर में लगातार बढ़ते जा रहे हैं मंकीपॉक्स के मामले

दुनिया भर में लगातार बढ़ते जा रहे हैं मंकीपॉक्स के मामले

नई दिल्ली। दुनिया भर में मंकीपॉक्स के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इस बीच, केंद्र सरकार ने रविवार को देशभर के सभी एयरपोर्ट और बंदरगाहों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बांग्लादेश और पाकिस्तान की सीमाओं से सटे इलाकों में मंकीपॉक्स फैलने का खतरा सबसे ज्यादा है, इसलिए वहां विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

इसके अलावा, देश के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे यात्रियों पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को इस वायरस का सबसे ज्यादा खतरा हो सकता है। किसी भी यात्री में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने पर तुरंत सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि मंकीपॉक्स के इलाज के लिए दिल्ली में तीन अस्पतालों को केंद्रित किया गया है, जिनमें राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इन अस्पतालों में ही मंकीपॉक्स के मरीजों को क्वारंटीन करके उनका इलाज किया जाएगा।

वायरस इस बार अधिक विषैला और संक्रामक
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने रविवार को उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस बार का मंकीपॉक्स वायरस अधिक विषैला और संक्रामक है। इसके चलते सभी को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि हालांकि वायरस अधिक विषैला है, लेकिन राहत की बात यह है कि फिलहाल बड़े पैमाने पर प्रकोप का जोखिम कम है।

क्या है मंकीपॉक्स?
मंकीपॉक्स एक वायरस है जिसके शुरुआती लक्षण चेचक जैसे होते हैं। सामान्यतः यह वायरस घातक नहीं होता, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर हो सकता है। मंकीपॉक्स के कारण शरीर में फ्लू जैसे लक्षण दिखते हैं और शरीर पर मवाद से भरे घाव हो जाते हैं। यह वायरस ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस फैमिली का सदस्य है, जो चेचक (स्मालपॉक्स) के लिए भी जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top