Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की पद छोड़ने की घोषणा, कैलाश गहलोत बने संभावित उत्तराधिकारी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की पद छोड़ने की घोषणा, कैलाश गहलोत बने संभावित उत्तराधिकारी

आज दोपहर 12 बजे आप पार्टी करेगी नए सीएम का ऐलान 

विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा निर्णय 

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार, 15 सितंबर को चौंकाने वाली घोषणा करते हुए कहा कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक वह जनता के सामने खुद को ईमानदार साबित नहीं कर देते, तब तक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं लौटेंगे। इस अप्रत्याशित घोषणा के बाद से दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के संभावित दावेदारों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 12 बजे आम आदमी पार्टी नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेगी। विधायक दल की बैठक के बाद नए सीएम के नाम की घोषणा की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बनने के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें सबसे प्रमुख नाम कैलाश गहलोत का है। गहलोत वर्तमान में दिल्ली के परिवहन मंत्री हैं और उनके नेतृत्व में दिल्ली के परिवहन बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इनमें बस सेवाओं का विस्तार, इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत और सड़क सुरक्षा के लिए किए गए प्रयास शामिल हैं।

कैलाश गहलोत: अगला सीएम चेहरा?
50 वर्षीय कैलाश गहलोत आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में मजबूत प्रशासनिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई बड़ी परियोजनाओं का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया है और प्रशासनिक जटिलताओं से निपटने की उनकी क्षमता पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी गहलोत को महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई थी, जहां उन्होंने 15 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया था। इस बात को लेकर पहले चर्चा थी।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल हैं। इसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत दूसरे नाम भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top