Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

मुंबई में लोकतंत्र का उत्सव: फिल्मी सितारों ने निभाया नागरिक कर्तव्य

मुंबई में लोकतंत्र का उत्सव: फिल्मी सितारों ने निभाया नागरिक कर्तव्य

BMC Election 2026: देश की सबसे समृद्ध महानगरपालिका बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव को लेकर मुंबई में लोकतंत्र का उत्सव देखने को मिला। महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के साथ आज बीएमसी के लिए भी मतदान जारी है। इस मौके पर आम मतदाताओं के साथ-साथ फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों से वोट डालने की अपील की।

सुबह से ही कई नामी सितारे पोलिंग बूथ पर नजर आए। अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, आमिर खान, सैफ अली खान, करीना कपूर, विक्की कौशल, श्रद्धा कपूर, जान्हवी कपूर, जॉन अब्राहम, तमन्ना भाटिया, सुनील शेट्टी समेत कई कलाकारों ने मतदान किया। वरिष्ठ गीतकार गुलजार, सलीम खान, सुभाष घई, नाना पाटेकर और कैलाश खेर जैसे दिग्गज भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।

मतदान के बाद सितारों ने नागरिकों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की। अक्षय कुमार ने कहा कि “मुंबईकर होने के नाते आज हमारे हाथ में रिमोट कंट्रोल है,” जबकि रणबीर कपूर ने इसे नागरिकों की जिम्मेदारी बताया। हेमा मालिनी, ईशा कोप्पिकर और दिव्या दत्ता ने भी शहर के विकास के लिए मतदान को जरूरी बताया। सितारों की मौजूदगी से मतदान केंद्रों पर उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला।

Back To Top