Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

‘किंग’ की तैयारियों में जुटे शाहरुख खान, स्टूडियो पहुंचते ही फैंस में बढ़ी नई उम्मीद

‘किंग’ की तैयारियों में जुटे शाहरुख खान, स्टूडियो पहुंचते ही फैंस में बढ़ी नई उम्मीद

Shahrukh Khan Upcoming Movie King: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं। साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार मानी जा रही ‘किंग’ को लेकर अभी तक रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। इसी बीच शाहरुख खान को हाल ही में एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर देखा गया, जिसके बाद फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक बार फिर उत्साह का माहौल बन गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में शाहरुख खान कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने सफेद टी-शर्ट, कार्गो पैंट और बीनी कैप पहन रखी थी, वहीं स्टूडियो में प्रवेश करते समय वह सनग्लासेस लगाए दिखाई दिए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अभिनेता किस प्रोजेक्ट की रिकॉर्डिंग कर रहे थे, लेकिन उनके स्टूडियो पहुंचने के समय को देखते हुए माना जा रहा है कि वह ‘किंग’ से जुड़े पोस्ट-प्रोडक्शन या प्रमोशनल कंटेंट पर काम कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षा कारणों से उन्हें पैपराजी से दूर रखने की कोशिश भी की गई, लेकिन उनकी झलक कैमरों में कैद हो ही गई।

गौरतलब है कि बीते महीने शाहरुख खान के जन्मदिन के अवसर पर मेकर्स ने ‘किंग’ से उनका पहला लुक जारी किया था। इस लुक में शाहरुख का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया। इसके बाद से फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है, ऐसे में अब नए साल पर किसी बड़े ऐलान की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं, हाल ही में फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने भी सोशल मीडिया पर एक संकेत दिया था। उन्होंने मुकुट पहने शेर के मोहरे की तस्वीर साझा की थी, जिसे फैंस ने ‘किंग’ से जोड़कर देखा। अब शाहरुख की स्टूडियो विजिट के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि 1 जनवरी को मेकर्स फिल्म का मोशन पोस्टर या रिलीज डेट का खुलासा कर सकते हैं।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े सितारे भी शामिल हैं, जिससे यह फिल्म पहले से ही चर्चा में बनी हुई है।

Back To Top