Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

शराब के दौरान विवाद बना जानलेवा, ग्रेटर नोएडा में युवक की पीट-पीटकर हत्या

शराब के दौरान विवाद बना जानलेवा, ग्रेटर नोएडा में युवक की पीट-पीटकर हत्या

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में देर रात हुई मारपीट की एक घटना ने जानलेवा रूप ले लिया। आपसी कहासुनी के बाद हुए झगड़े में एक युवक की गंभीर रूप से पिटाई कर दी गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, बल्ला की मढ़ैया निवासी क्षेत्रपाल शनिवार रात अपने कुछ परिचितों के साथ एक मकान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस अचानक हिंसक हो गई और क्षेत्रपाल के साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े।

परिजन घायल अवस्था में क्षेत्रपाल को पहले ग्रेटर नोएडा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बीटा-2 थाना पुलिस सक्रिय हुई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद करते हुए हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जाएगा।

Back To Top