Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

भंगेल एलिवेटेड रोड पर भीषण हादसा, जगुआर कार की टक्कर से छात्रा की मौत

भंगेल एलिवेटेड रोड पर भीषण हादसा, जगुआर कार की टक्कर से छात्रा की मौत

नोएडा- भंगेल एलिवेटेड रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज गति से जा रही लग्जरी कार एक भारी वाहन से टकरा गई, जिसमें एक छात्रा की जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, कार में सवार चारों युवक-युवतियां पढ़ाई से लौट रहे थे। वे देर रात सेक्टर-76 स्थित एक लाइब्रेरी गए थे और तड़के अपने घरों की ओर वापस लौट रहे थे। एलिवेटेड रोड पर अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और सामने चल रहे कैंटर से जोरदार टक्कर हो गई।

सूचना मिलते ही सेक्टर-49 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान 19 वर्षीय छात्रा फलक अहमद ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य युवकों को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पतालों में रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

मृतक छात्रा हाल ही में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी थी और लॉ कॉलेज में दाखिले की तैयारी कर रही थी। घायलों में आयुष भाटी, नील पवार और अंश शामिल हैं, जो अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वाहन नील पवार चला रहा था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और आगे निकलने की कोशिश दुर्घटना का कारण बन सकती है। कैंटर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, हालांकि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सके।

इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top