Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर पौड़ी में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर पौड़ी में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित

न्याय तक सुलभ पहुंच की दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल

पौड़ी-  अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम के निर्देशन में मेथोडिस्ट चर्च, पौड़ी में विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। सभी वक्ताओं ने विधिक जागरुकता को सामाजिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए उपस्थित जनसमूह को आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अल्पसंख्यक एवं वंचित वर्गों को विधिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें न्याय तक सरल, सुलभ एवं प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम में पादरी हरीश कुमार, डिप्टी लीगल डिफेंस काउंसिल महेश बलूनी, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार सहित अधिकार मित्र मनोज पाल, यशोदा, अमीषा एवं स्नेहा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Back To Top