Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

फरीदाबाद में राष्ट्रीय शूटिंग कोच पर नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म का आरोप

फरीदाबाद में राष्ट्रीय शूटिंग कोच पर नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म का आरोप

फरीदाबाद- फरीदाबाद में एक राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग कोच के खिलाफ नाबालिग महिला खिलाड़ी से दुष्कर्म का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। घटना 16 दिसंबर की बताई जा रही है, जो सूरजकुंड स्थित एक होटल में हुई। पीड़िता की शिकायत पर 6 जनवरी को महिला थाना एनआईटी में पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और बीएनएस की धारा 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पीड़िता के अनुसार, कोच ने उसे मैच से जुड़ी चर्चा के बहाने सूरजकुंड के ताज होटल बुलाया। होटल के कमरे में ले जाकर आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर कोच ने उसका खेल करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी।

खिलाड़ी ने बताया कि वह वर्ष 2017 से शूटिंग सीख रही है और अगस्त 2025 से आरोपी कोच से प्रशिक्षण ले रही थी। ट्रेनिंग के नाम पर कोच उसे अलग-अलग शहरों में बुलाता था। 16 दिसंबर को दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में उसका राष्ट्रीय मुकाबला था। मैच के बाद कोच ने उसे रोककर होटल बुलाया, जहां कथित वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद पीड़िता सदमे में रही और 6 जनवरी को अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back To Top