Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, तीन दिन बारिश-बर्फबारी से राहत की उम्मीद

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, तीन दिन बारिश-बर्फबारी से राहत की उम्मीद

Weather Of HP: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी तीन दिनों तक बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

प्रदेश में मौजूदा शीतकालीन सीजन के दौरान अब तक सामान्य से करीब 88 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे कई क्षेत्रों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे में संभावित बारिश और बर्फबारी से किसानों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं, प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। राज्य के 18 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। हालांकि राजधानी शिमला में रात के तापमान में हल्का सुधार देखा गया है और आज शिमला सहित कई क्षेत्रों में धूप खिली रही।

ऊना में घने कोहरे से रेल यातायात प्रभावित

ऊना क्षेत्र में सुबह सूरज निकलने के बावजूद रेलवे ट्रैक पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से जबकि साबरमती एक्सप्रेस 50 मिनट विलंब से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची।

घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही, जिससे लोको पायलटों को सिग्नल देखने में कठिनाई हुई। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति धीमी रखी गई। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। पांवटा साहिब और सुंदरनगर में भी कोहरे का असर दर्ज किया गया।

प्रदेश में दर्ज न्यूनतम तापमान

प्रदेश में कुकुमसेरी में सबसे कम -9.6 डिग्री, ताबो में -7.8 डिग्री, सुंदरनगर में 1.3 डिग्री, मनाली में 2.1 डिग्री, धर्मशाला में 2.6 डिग्री और शिमला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Back To Top