Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में सफाई अभियान तेज, 7000 मीट्रिक टन कूड़ा बना चुनौती

कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में सफाई अभियान तेज, 7000 मीट्रिक टन कूड़ा बना चुनौती

हरिद्वार | सावन के पावन अवसर पर 11 जुलाई से शुरू हुआ कांवड़ मेला 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि के साथ शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। इस बार कांवड़ यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे, लेकिन मेले के समापन के बाद शहर के घाटों और प्रमुख सड़कों पर गंदगी का अंबार लग गया है।

प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष लगभग साढ़े चार करोड़ शिवभक्त कांवड़ यात्रा में हरिद्वार पहुंचे, जिससे शहर में करीब 7000 मीट्रिक टन कचरा एकत्र हो गया। गंगा घाटों से लेकर हाईवे तक पॉलिथीन, कपड़े, जूते-चप्पल और प्लास्टिक बोतलों का ढेर दिखाई दे रहा है।

ड्रोन से हो रही कचरे की निगरानी

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि कचरे की निगरानी और प्रबंधन के लिए ड्रोन तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। ऊंचाई से कचरे के प्रमुख स्थानों की पहचान आसानी से हो पा रही है, जिससे सफाई प्रक्रिया को व्यवस्थित किया जा रहा है।

एक हजार से अधिक कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे

नगर निगम ने मेले के दौरान और बाद में सफाई सुनिश्चित करने के लिए 1000 से अधिक सफाई कर्मचारियों को तैनात किया है। अधिकारियों का कहना है कि 24 जुलाई की शाम तक अधिकांश क्षेत्रों में सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है, हालांकि कुछ स्थानों पर अभी कार्य जारी है।

26 जुलाई से शुरू होगा विशेष स्वच्छता अभियान

गंदगी की इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने 26 जुलाई से विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण, सामाजिक संस्थाएं और स्थानीय नागरिकों को भी जोड़ा जाएगा।

पॉलिथीन बेचने वालों पर होगी सख्ती

मेले के दौरान घाटों पर छोड़ी गई पॉलिथीन और अन्य कचरे को देखते हुए नगर निगम अब पॉलिथीन विक्रेताओं और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही, श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में ऐसे बड़े आयोजनों के लिए पूर्व नियोजित सफाई योजनाएं बनाई जाएंगी, जिससे हरिद्वार की पवित्रता और स्वच्छता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top