Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

उत्तराखण्ड से अयोध्या की हवाई यात्रा सिर्फ दो हजार में

उत्तराखण्ड से अयोध्या की हवाई यात्रा सिर्फ दो हजार में

श्री राम मंदिर दर्शन करने वालों को सरकार का बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री धामी आज अयोध्या, पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर की उड़ान का करेंगे शुभारंभ

7006 रुपये के टिकट में 20 मार्च तक दी जा रही यह विशेष छूट

देहरादून। उत्तराखण्ड से अयोध्या धाम की हवाई सेवा का टिकट सिर्फ 1999 रुपये तय किया गया है। यह छूट 20 मार्च तक रहेगी। 20 मार्च के बाद दून-अयोध्या हवाई सेवा का किराया 7006 रुपये रखा गया है। इसके अलावा पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर के लिए भी उद्घाटन के दिन 1999 रुपये किराया रहेगा। जबकि नियमित उड़ान पर पूरा किराया लिया जाएगा। सभी उड़ानों का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को जौलीग्रांट में करेंगे।

उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट (हवाई अड्डा) से राज्य सरकार एयर कनेक्टविटी योजना के तहत बुधवार से तीन बड़े शहर अयोध्या, वाराणसी और अमृतसर के लिए नियमित फ़्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है। राज्य के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अवगत कराया कि सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग ने कल से शुरू होने जा रही उड़ानों का शेड्यूल और किराया तय कर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अयोध्या धाम जाने वाली फ़्लाइट का किराया 7006 रुपये में बड़ी छूट देते हुए 20 मार्च तक 1999 रुपये तय किया है। इससे अयोध्या धाम और श्री राम मंदिर के दर्शन करने वालों को समय के साथ प्रति टिकट पर 5000 का आर्थिक लाभ मिलेगा।

जबकि दून से अमृतसर, वाराणसी और पंतनगर की फ़्लाइट का किराया उद्घाटन के दिन 6 और 7 मार्च को 1999 रुपये रहेगा। कहा कि अयोध्या के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ़्लाइट उड़ेगी। छूट सिर्फ 20 मार्च तक के शेड्यूल के किराए पर रहेगी, इसके बाद पूरा किराया लिया जाएगा। जबकि दून से पंतनगर का किराया 4500 रुपये, पंतनगर से वाराणसी का किराया 6400 रुपये तय किया गया है। दोनों जगह उद्घाटन उड़ान के बाद 23 मार्च से नियमित उड़ानें मंगलवार, गुरुवार तथा शनिवार से उड़ेंगी। इसके अलावा दून से अमृतसर के लिए हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान नियमित उड़ानें प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ेंगी। यहां नियमित उड़ान का किराया 4850 रुपये तय किया गया है।

यह रहेगा उड़ान का समय

देहरादून से अयोध्या धाम के लिए तय शेड्यूल के दिन सुबह 9:40 बजे उड़ने वाली उड़ान 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। जबकि अयोध्या से तय शेड्यूल से उड़ान अयोध्या से 12:15 बजे उड़ने वाली उड़ान 1:55 बजे देहरादून पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top