Breaking News
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

मसूरी क्षेत्र में उधार के नाम पर ठगी का आरोप, महिला ने करीब 1 लाख हड़पने की शिकायत दर्ज कराई

मसूरी क्षेत्र में उधार के नाम पर ठगी का आरोप, महिला ने करीब 1 लाख हड़पने की शिकायत दर्ज कराई

मसूरी (गाजियाबाद)- मसूरी क्षेत्र में उधार के पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद अब आपराधिक मुकदमे तक पहुंच गया है। गांव मुरादपुर (हापुड़) निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि परिचितों ने उनसे निजी जरूरत का हवाला देकर रकम ली, लेकिन तय समय सीमा के बाद भी वापस नहीं की।

शिकायतकर्ता सायना खातून के अनुसार, मार्च 2025 में जान-पहचान के आधार पर आरोपियों में से एक ने दो किश्तों में उनसे धनराशि ली। कुछ रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की गई, जबकि शेष भुगतान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया गया। तीन माह में रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी पैसा वापस नहीं किया गया। महिला का यह भी आरोप है कि उन्हें भुगतान के नाम पर संदिग्ध चेक दिया गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने बेटे के साथ मिलकर पैसे की मांग की तो दूसरी ओर से कथित रूप से अभद्रता की गई और दबाव बनाने की कोशिश की गई। मामले में मारपीट, धमकी और सामान छीनने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। महिला का कहना है कि इस विवाद के दौरान उनके बेटे के एक परिचित का दोपहिया वाहन भी जबरन रोक लिया गया।

शिकायत मिलने के बाद थाना मसूरी पुलिस ने नामजद व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। लिपी नगायच (एसीपी मसूरी) ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Back To Top