Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

हरिद्वार में शौर्य दिवस जुलूस पर कथित पथराव, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार में शौर्य दिवस जुलूस पर कथित पथराव, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

 हरिद्वार-  हरिद्वार में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाले गए शौर्य दिवस शोभायात्रा के दौरान कथित पथराव की घटना को लेकर कार्यकर्ताओं ने आर्यनगर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। अचानक जुटी भीड़ के कारण हालात तनावपूर्ण हो गए, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। संगठनों ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है, जबकि पुलिस ने कहा है कि लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि दुर्गा चौक के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने जुलूस पर न सिर्फ पथराव किया बल्कि पेट्रोल बम जैसी ज्वलनशील वस्तु भी फेंकी। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया कि शाम के समय जैसे ही शोभायात्रा आर्यनगर चौक पर पहुंची, कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी स्थल पर पहुंचे और भीड़ को शांत कर माहौल सामान्य किया। कार्रवाई के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता धीरे-धीरे तितर-बितर हुए।

बजरंग दल के जिला संयोजक अमित मुल्तानिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में अज्ञात लोगों पर पत्थर फेंकने और ज्वलनशील पदार्थ से हमला करने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के अनुसार, तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

Back To Top