Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर 8 लाख की ठगी, अलवर साइबर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर 8 लाख की ठगी, अलवर साइबर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल जांच के आधार पर की गई।

Rajasthan Police के अलवर साइबर थाना प्रभारी नरेश शर्मा के अनुसार मामला वर्ष 2023 का है। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने पहले उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो भेजकर उसे फंसाया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के निजी वीडियो तैयार कर लिए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पैसों की मांग शुरू कर दी।

लगातार दबाव और बदनामी के डर से पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में करीब 8 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। मानसिक रूप से परेशान होने के बाद उसने अलवर साइबर थाने में मामला दर्ज कराया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल ट्रांजैक्शन, बैंक खातों और डिजिटल ट्रेल की गहन जांच शुरू की। जांच में रोहित नामक युवक, निवासी फरीदाबाद, की संलिप्तता सामने आई। पुलिस टीम ने हरियाणा के फरीदाबाद में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, इस प्रकरण में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने तकनीक का दुरुपयोग कर सुनियोजित तरीके से ठगी को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को निशाना बनाया है।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। मामले की जांच जारी है।

Back To Top