Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

ठंड के बीच बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

ठंड के बीच बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

नई दिल्ली- कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 22 से 25 जनवरी के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम भारत पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में देखने को मिलेगा, जिससे ठंड के साथ-साथ नमी और बादल बढ़ेंगे।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी पंजाब और आसपास के इलाकों में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन आने वाले दिनों में और मजबूत होगा। इसका प्रभाव 21 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत में महसूस किया जाएगा। इस सिस्टम के चलते 23 जनवरी को दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में 20 जनवरी की सुबह तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने से हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन सुबह और रात की ठंड बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 23 जनवरी से दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आने वाले तीन से चार दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। 22 जनवरी को दिल्ली और एनसीआर में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 21 और 22 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी को राजधानी में न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। इस दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 24 और 25 जनवरी को भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। इन दोनों दिनों में आंशिक बादल छाए रहने और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने का अनुमान है। तापमान एक बार फिर 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए यात्रियों और वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Back To Top