Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

राष्ट्रपति भवन परिसर में बने अमृत उद्यान को दो फरवरी से आम नागरिकों के लिए खोला जाएगा

राष्ट्रपति भवन परिसर में बने अमृत उद्यान को दो फरवरी से आम नागरिकों के लिए खोला जाएगा

सुबह 10 से शाम छह बजे तक खुला रहेगा उद्यान

15 एकड़ के विशाल विस्तार में फैला हुआ है अमृत उद्यान 

दिल्ली- एनसीआर। राजधानी दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन परिसर में बने अमृत उद्यान को आम नागरिकों के लिए फिर से खोला जा रहा है। बता दें कि आम लोग 30 मार्च तक मंगलवार से रविवार सुबह 10 से शाम छह बजे तक जा सकेंगे। छह से नौ मार्च को अमृत महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें दक्षिणी भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन होगा। ये एक ऐसी जगह है, जहां आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं। अमृत उद्यान भारत के राष्ट्रपति कार्यालय और निवास में 15 एकड़ के विशाल विस्तार में फैला हुआ है।

ऐसे बुक करें टिकट

यहां जाने के लिए आपको किसी भी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। बस आपको पहले से अपना स्लॉट बुक कराना पड़ेगा। इसके लिए बुकिंग राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट (https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/visit/amrit-udyan/rE) पर ऑनलाइन की जा सकती है। अगर आप वहीं जाकर अपना स्लॉट बुक कराना चाहते हैं तो गेट नंबर 35 के बाहर लगे स्वयं सेवा कियोस्क के माध्यम से भी आप अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।

कब-कब बंद रहेगा 
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक उद्यान प्रत्येक सोमवार को साफ सफाई के मद्देनजर बंद रहेगा। इसके अलावा पांच फरवरी को दिल्ली विधानसभा मतदान, 20-21 फरवरी को भवन में सम्मेलन और 14 मार्च को होली की वजह से बंद रहेगा।

जाते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप अमृत उद्यान जा रहे हैं तो अपना पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं। इसके साथ ही आप अमृत उद्यान के अंदर फोन लेकर तो जा सकते हैं, लेकिन वहां न तो फोटो क्लिक कर सकते हैं और न ही वीडियो बना सकते हैं। इसके साथ ही पान, सिरगेट और अन्य खाने का सामान भी आप अंदर लेकर नहीं जा सकते। अपने साथ आप पानी की बोतल, बच्चे की दूध की बोतल, पर्स, छाता और हैंडबैग लेकर ही अंदर जा सकते हैं। अंदर खाने के लिए आपको फूड कोर्ट भी वहीं मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top