Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

धुरंधर’ में अर्जुन रामपाल का खतरनाक लुक आया सामने, रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज

धुरंधर’ में अर्जुन रामपाल का खतरनाक लुक आया सामने, रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज

Arjun Rampal Dhurandhar Firstlook Released : रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई है। फैंस लंबे समय से इस एक्शन-थ्रिलर का इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म से अर्जुन रामपाल का जबरदस्त फर्स्ट लुक जारी कर फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।

अर्जुन रामपाल बने “मौत के दूत”

नए पोस्टर में अर्जुन रामपाल का लुक बेहद इंटेंस और दमदार है। छोटे बाल, घनी दाढ़ी, ब्लैक सनग्लासेज और हाथ में सिगरेट लिए वो एक खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने पोस्टर के साथ अर्जुन के किरदार को “मौत का दूत” बताया है। इसी के साथ फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख भी घोषित कर दी गई है,‘धुरंधर’ का ट्रेलर 12 नवंबर दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा।

पहले आया था टाइटल ट्रैक

बीते महीने फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ था, जिसमें रणवीर सिंह का जोश और एक्शन से भरपूर अंदाज देखने को मिला। इससे पहले जुलाई में आए टीज़र ने फिल्म की विशाल स्टारकास्ट और भव्य स्केल की झलक दिखा दी थी।

दिसंबर को सिनेमाघरों में धमाका

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म बताई जा रही है। इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और माना जा रहा है कि यह साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

Back To Top