Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

आयुष्मान की अगली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का ऐलान, होली 2026 पर होगी रिलीज

आयुष्मान की अगली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का ऐलान, होली 2026 पर होगी रिलीज

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘थामा’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो दिवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी, और इसे आदित्य सरपोतदर ने निर्देशित किया है। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है।

इसी बीच आयुष्मान के फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। उनकी अगली फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ की घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म अगले साल होली के मौके पर, 4 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने शनिवार को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। इसमें बताया गया है कि यह फिल्म गुलशन कुमार और बी.आर. चोपड़ा की टी-सीरीज व बी.आर. स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की जा रही है।

‘पति पत्नी और वो 2’ को मुदस्सर अजीज निर्देशित करेंगे, जबकि इसके निर्माता भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा हैं। फिल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2019 में आई कार्तिक आर्यन स्टारर ‘पति पत्नी और वो’ की अगली कड़ी मानी जा रही है।

फिल्म की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा, “स्क्रिप्ट चुनने में आयुष्मान हमेशा अलग सोचते हैं।” वहीं, एक अन्य ने कहा, “आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल… कॉमेडी का धमाका तय है!”

आयुष्मान के फैन्स अब ‘थामा’ और ‘पति पत्नी और वो 2’ दोनों के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Back To Top