Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

उत्तराखंड चारधाम/ श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति हेतु मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार नियुक्त हुए बी. डी. सिंह

उत्तराखंड चारधाम/ श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति हेतु मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार नियुक्त हुए बी. डी. सिंह

उत्तराखंड शासन की ओर से अधिसूचना जारी हुई।

 तीर्थ पुरोहित समाज एवं बीकेटीसी कर्मचारी संघ ने मुख्य मंत्री का आभार जताया।

देहरादून/गोपेश्वर/रूद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड शासन ने श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर मंदिर समिति ( बीकेटीसी )के प्रशासक रह चुके बीकेटीसी पूर्व मुख्य कार्याधिकारी भारतीय वन सेवा( आईएफएस) के अवकाश प्राप्त वरिष्ठ अधिकारी बी.डी.सिंह को उनके दीर्घकालिक अनुभव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने दुबारा चारधाम यात्रा तथा श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति हेतु मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है इस संबंध में शासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

बृहस्पतिवार 24 जुलाई को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बी.डी. सिंह, सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा अधिकारी को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में उनके पूर्व अनुभव को दृष्टिगत रखते हुये चारधाम यात्रा एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में मा० मुख्यमंत्री जी के मुख्य सलाहकार (अवैतनिक) के रूप में को-टर्मिनस आधार पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मा० मुख्यमंत्री जी की स्वेच्छा अथवा मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यकाल, जो भी पहले हो बशर्ते उक्त नियुक्ति इससे पूर्व ही समाप्त न कर दी जाय, तक नियुक्ति प्रदान किये जाने की श्री राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

शासन की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा श्री बी.डी. सिंह को मुख्य सलाहकार के पद कार्य-निष्पादन हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी।

श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित समाज सहित श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजेंद्र विष्ट , सचिव भूपेन्द्र रावत, उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट , पारेश्वर त्रिवेदी सहित सभी संघ पदाधिकारियों सदस्यों ने बी. डी. सिंह को चारधाम/ बीकेटीसी सलाहकार नियुक्त किये जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top