Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीम कोर्ट में अब 19 मार्च को सुनवाई, हल्द्वानी में सुरक्षा रही कड़ी

बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीम कोर्ट में अब 19 मार्च को सुनवाई, हल्द्वानी में सुरक्षा रही कड़ी

Haldwani News: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे की 30 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण मामले को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। प्रस्तावित सुनवाई से पहले जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरे क्षेत्र को हाई-अलर्ट पर रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए।

नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मंगलवार को बनभूलपुरा का व्यापक दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से लगातार निगरानी रखने, अतिरिक्त फोर्स तैनात करने और हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

बनभूलपुरा को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया। क्षेत्र में जिला पुलिस, PAC, RPF और आसपास जिलों की पुलिस भी तैनात है। प्रशासन का कहना है कि शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस बहुचर्चित मामले में रेलवे की लगभग 30 हेक्टेयर भूमि पर वर्षों से बने 3660 मकान और करीब 5236 परिवार प्रभावित हो सकते हैं। हाईकोर्ट ने 2022 में अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे, जिसके खिलाफ याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली। सुप्रीम कोर्ट 2023 से अब तक कई बार मामले की सुनवाई कर चुका है और पुनर्वास सहित मानवीय पहलुओं पर भी विचार करने की बात कही है।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी से बचें और शांति बनाए रखें। अब सबकी निगाहें 19 मार्च की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां हजारों परिवारों का भविष्य तय होगा।

Back To Top