Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

बीसीएएस ने सात एयरलाइनों को 30 मिनट के भीतर यात्रियों के बैग की डिलीवरी करने के दिए निर्देश

बीसीएएस ने सात एयरलाइनों को 30 मिनट के भीतर यात्रियों के बैग की डिलीवरी करने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने सात एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि यात्रियों के बैग की डिलीवरी 30 मिनट के भीतर की जाए। बीसीएएस ने एयरलाइंस को 10 दिनों के भीतर जरूरी उपाय लागू करने का निर्देश दिया। अधिकारियों के अनुसार, बीसीएएस ने एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा, स्पाइसजेट, विस्तारा, एयर इंडिया एक्सप्रेस कनेक्ट और एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत सात एयरलाइनों को पत्र लिखा। इसमें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि आखिरी सामान की डिलीवरी 30 मिनट के भीतर की जाए। बीसीएएस ने जनवरी में छह प्रमुख हवाईअड्डों के बेल्ट पर सामान के आगमन के समय की निगरानी की निरंतर कवायद शुरू की।

अधिकारी ने कहा, रिव्यू अभ्यास की शुरुआत के बाद से, सभी एयरलाइनों के प्रदर्शन की साप्ताहिक आधार पर निगरानी की जा रही है और इसमें सुधार हुआ है, लेकिन यह शासनादेश के अनुरूप नहीं है। अधिकारी ने कहा, विमान का इंजन बंद होने के 10 मिनट के भीतर पहला बैग बैगेज (यात्री सामान) बेल्ट पर पहुंचना चाहिए और आखिरी बैग 30 मिनट के भीतर पहुंचना चाहिए। अधिकारी ने कहा, यह निगरानी इस समय छह प्रमुख हवाई अड्डों पर की जा रही है। हालांकि, बीसीएएस ने एयरलाइंस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि वे जहां भी उड़ान भरते हैं, उन सभी हवाई अड्डों पर अनिवार्य स्तर हासिल किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top