देहरादून: धर्मपुर चौक स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में वार्षिक उत्सव के अवसर पर श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का द्वितीय दिवस धूमधाम से संपन्न हुआ। विश्वविख्यात आचार्य पीठ भागवत पीठाधीश्वर, वृंदावन धाम के पूज्य मारुतिनंदनाचार्य वागीश जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी में भागवत महात्म्य एवं विभिन्न प्रसंगों का सरल और सरस वर्णन किया।

कथा में उन्होंने व्यास जी द्वारा भगवान की स्तुति की महिमा, राजा परीक्षित एवं सुखदेव जी के जन्म, कौरव-पांडव युद्ध, भीष्म पितामह, अर्जुन-कृष्ण संवाद, विदुर-मैत्रेय संवाद, सृष्टि वर्णन, वाराह अवतार द्वारा रसातल से पृथ्वी उद्धार जैसे रोचक प्रसंग सुनाए।
कार्यक्रम में युवराज श्रीधर आचार्य, भरत आचार्य, सुरेंद्र शास्त्री, शिव स्वरूप नौटियाल समेत समिति के पदाधिकारी व अनेक भक्तगण मौजूद रहे। मंदिर परिसर में कथा के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा।
