Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

भूल भुलैया 3 का ट्रेलर रिलीज, 2 मंजुलिका के बीच फंसे रूह बाबा कार्तिक आर्यन

भूल भुलैया 3 का ट्रेलर रिलीज, 2 मंजुलिका के बीच फंसे रूह बाबा कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 का हॉरर और कॉमेडी ट्रेलर रिलीज हो चुका है. कार्तिक आर्यन के फैंस को उनके रूह बाबा वाले अवतार को एक बार फिर देखने का बेसब्री से इंतजार है. फैंस का आधा इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि ट्रेलर में उन्हें कार्तिक आर्यन का रूह बाबा वाला अवतार दिख चुका है. इस बार फिल्म में विद्या बालन की मंजुलिका बनकर एंट्री हुई है. साथ ही माधुरी दीक्षित भी मंजुलिका बनकर आई हैं।

फिल्म के पहले पार्ट में विद्या ने शानदार काम किया था और फिल्म के दूसरे पार्ट में दर्शकों को विद्या की कमी खली थी. बता दें, कार्तिक आर्यन और फिल्म की टीम भूल भुलैया 3 का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए जयपुर पहुंचे थे. भूल भुलैया 3 का ट्रेलर सिनेमा का मंदिर कहे जाने वाले जयपुर के राज मंदिर से लॉन्च हुआ है।

भूल भुलैया 3 की ट्रेलर की शुरुआत ही डरावनी है, जिसमें मंजुलिका की एंट्री होती है. पहले विद्या बालन अपना मंजुलिका वाला हॉरर अवतार दिखाती हैं इसके बाद फिल्म के कॉमेडी सीन और इसके किरदार के चेहरे सामने आने लगते हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन के अलावा माधुरी दीक्षित, विजय राज, राजपाल यादव, संजय मिश्रा, मनीष वाधवा के सीन दिखते हैं. वहीं, ट्रेलर के अंत होने से पहले बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की बतौर सबसे बड़ी मंजुलिका की एंट्री होती है. इसके बाद दोनों मंजुलिका में टक्कर होती है और फिर आखिर में य दोनों कार्तिक आर्यन की दुश्मन बन जाती हैं।

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, विजय राज, राजपाल यादव, संजय मिश्रा, मनीष वाधवा स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म को अनीज बज्मी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 1 नवबंर को रिलीज होने जा रही है. इस दिन रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर कॉप एक्शन फिल्म सिंघम अगेन भी रिलीज हो रही है. दोनों ही दमदार फिल्में दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top