Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

लक्सर में अवैध खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर–ट्रॉली सीज, 8 अवैध भंडारण ध्वस्त

लक्सर में अवैध खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर–ट्रॉली सीज, 8 अवैध भंडारण ध्वस्त

लक्सर (हरिद्वार)। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खनन विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने कई इलाकों में अचानक छापेमारी की।

लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई इस सर्च ऑपरेशन में अवैध खनन में उपयोग हो रही सात ट्रैक्टर–ट्रॉलियों को मौके पर ही पकड़कर सीज कर दिया गया। इसके साथ ही रामपुर रायघटी और भिक्कमपुर जीतपुर में लंबे समय से चल रहे आठ अवैध खनन भंडारण स्थलों को भी ध्वस्त कर सीज किया गया।

टीम ने खनन मार्गों, भंडारण पॉइंटों और नदी किनारे कई जगहों पर निगरानी और तेज कर दी है। प्रशासन का कहना है कि अब लक्सर में अवैध खनन और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू की जाएगी।

कार्रवाई के बाद खनन माफिया और अवैध भंडारण संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे ताकि राजस्व की हानि और अवैध खनन गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लग सके।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का बयान

“अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लक्सर क्षेत्र में जीरो टॉलरेंस पर सख्ती से अमल होगा।”

Back To Top