Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

बीएमसी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, मुंबई में लगे ‘धुरंधर देवेंद्र’ के पोस्टर

बीएमसी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, मुंबई में लगे ‘धुरंधर देवेंद्र’ के पोस्टर

BMC Voting Result 2026: बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद मुंबई की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने 227 वार्डों में से 89 सीटों पर जीत दर्ज कर बृहन्मुंबई महानगरपालिका में सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव हासिल किया है। नतीजों के साथ ही शहर का सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है।

चुनाव परिणाम सामने आते ही मुंबई के कई इलाकों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीरों वाले ‘धुरंधर देवेंद्र’ पोस्टर लगाए गए, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। ये पोस्टर भाजपा युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष और नवनिर्वाचित नगरसेवक तजिंदर सिंह तिवाना की ओर से लगाए गए हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पोस्टरों के जरिए भाजपा ने न सिर्फ अपनी चुनावी जीत का जश्न मनाया है, बल्कि यह भी संकेत दिया है कि मुंबई की राजनीति में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।

बीएमसी में भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही करीब तीन दशक से चला आ रहा ठाकरे परिवार का वर्चस्व खत्म होता दिख रहा है। भाजपा का 45 साल पुराना सपना—बीएमसी में अपना महापौर बनाने का—अब पूरा होने जा रहा है।

अन्य दलों के प्रदर्शन की बात करें तो शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) को 65 सीटें मिलीं और वह दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 29, कांग्रेस को 24 सीटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं AIMIM ने 8, मनसे ने 6, एनसीपी ने 3, समाजवादी पार्टी ने 2 और एनसीपी (एसपी) ने 1 सीट जीती।

राज्यभर की 29 महानगरपालिकाओं के नतीजों में भी भाजपा का दबदबा साफ नजर आया है। 29 में से 25 नगर निगमों में भाजपा या भाजपा-शिवसेना गठबंधन सत्ता में आता दिख रहा है। कुल 2,869 सीटों में से भाजपा ने 1,441 सीटें जीतकर खुद को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित किया है।

कांग्रेस को लातूर, चंद्रपुर और भिवंडी-निजामपुर में सफलता मिली, जबकि मालेगांव नगर निगम में इंडियन सेकुलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्र पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

Back To Top