Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

घर में फंदे से लटकता मिला बीएलओ का शव, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

घर में फंदे से लटकता मिला बीएलओ का शव, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

उत्तरप्रदेश (मुरादाबाद ) : उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले के भोजपुर क्षेत्र के बहेड़ी ब्रह्मनान गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। सहायक अध्यापक और बीएलओ के रूप में तैनात 46 वर्षीय सर्वेश सिंह का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उन्होंने लगातार बढ़ते कार्यभार और एसआईआर लक्ष्य पूरा न कर पाने को अपनी मानसिक परेशानी का कारण बताया।

अध्यापक से बीएलओ बनने के बाद बढ़ा दबाव

सर्वेश सिंह भगतपुर टांडा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय, जाहिदपुर सीकमपुर में सहायक अध्यापक थे। बीते सात अक्टूबर को उन्हें बीएलओ का दायित्व सौंपा गया था। बताया जा रहा है कि इसी जिम्मेदारी से जुड़े कार्यों ने उन्हें भारी तनाव में डाल दिया था। उन्होंने अधिकारियों को लिखे पत्र में भी अपने ऊपर बढ़ रहे दबाव का जिक्र किया था।

परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

रविवार तड़के परिवार के लोगों ने सर्वेश को घर के अंदर फंदे से लटका पाया, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह के अनुसार, सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सर्वेश शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर हमेशा सजग रहते थे। अचानक हुई इस घटना ने गांव में भी शोक की लहर दौड़ा दी है।

Back To Top