Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जांबाजों को वीरता पदक, पाकिस्तान को करार जवाब देने पर सम्मान

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जांबाजों को वीरता पदक, पाकिस्तान को करार जवाब देने पर सम्मान

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 16 जांबाजों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान उन्हें पाकिस्तान को करारा जवाब देने वाले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखाए गए अदम्य साहस और बेजोड़ वीरता के लिए दिया गया। इसके अलावा, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM) बीएसएफ के 5 कर्मियों को और उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक (MSM) 46 अधिकारियों और कर्मियों को प्रदान किए गए हैं।

सीमा पर गोलाबारी के बीच निभाई ड्यूटी
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सब-इंस्पेक्टर व्यास देव और कांस्टेबल सुद्दी राभा जम्मू क्षेत्र की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 7वीं बटालियन की अग्रिम चौकियों पर तैनात थे। इन्हें अग्रिम सैनिकों को गोला-बारूद सप्लाई करने की अहम जिम्मेदारी मिली थी। इसी दौरान दुश्मन ने 82 मिमी मोर्टार शेल दागा, जो उनके पास आकर गिरा और फट गया। दोनों को गंभीर छर्रे लगे और एसआई व्यास देव को जानलेवा चोटें आईं।

चोटों के बावजूद डटे रहे मोर्चे पर
खुद पर आई गंभीर चोटों के बावजूद एसआई व्यास देव ने होश बनाए रखा, खुद को स्थिर किया और मिशन को पूरा करने में लगे रहे। उन्होंने अपने साथियों को भी प्रेरित किया। बाद में उनकी बाईं टांग को काटना पड़ा। इसी तरह कांस्टेबल सुद्दी राभा ने भी जानलेवा घावों और अत्यधिक दर्द के बावजूद हार नहीं मानी और ड्यूटी पूरी की।

वीरता का मिला सम्मान
इन दोनों बहादुर जवानों ने जिस जिम्मेदारी को निभाया, उसमें कोई कमी नहीं छोड़ी। इनके इसी वीरतापूर्ण कार्य के सम्मान में दोनों को ‘वीरता पदक’ प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top