Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

‘बिग बॉस 19’ के बाद जश्न, सलमान खान की पार्टी में दिखा कंटेस्टेंट्स का ग्लैमरस अंदाज

‘बिग बॉस 19’ के बाद जश्न, सलमान खान की पार्टी में दिखा कंटेस्टेंट्स का ग्लैमरस अंदाज

Bigg Boss Success Party: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को हुआ, जिसमें अभिनेता गौरव खन्ना ने विजेता बनकर ट्रॉफी और 50 लाख रुपये की इनामी राशि अपने नाम की। करीब तीन महीने तक चले इस सीजन में दर्शकों को ड्रामा, दोस्ती, टकराव और इमोशन्स का भरपूर तड़का देखने को मिला। शो के खत्म होने के बाद मुंबई में एक भव्य सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया, जिसकी मेजबानी शो के होस्ट सलमान खान ने की।

इस खास मौके पर सलमान खान कैजुअल अंदाज में नजर आए और उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स से खुलकर बातचीत की। विजेता गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ पार्टी में पहुंचे और अपने बिग बॉस सफर के दौरान बने दोस्तों से मुलाकात की। इस दौरान मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे के साथ उनकी खास बॉन्डिंग देखने को मिली।

पार्टी में रनर-अप फरहाना भट्ट, फाइनलिस्ट अमाल मलिक और तान्या मित्तल भी मौजूद रहीं। तीनों का ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग लुक चर्चा का विषय बना। इसके अलावा मालती चहर, नीलम गिरी, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, शहबाज बदेशा, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर समेत कई जाने-माने चेहरे इस जश्न में शामिल हुए।

इस जश्न की सबसे बड़ी खासियत रही तान्या मित्तल और नीलम गिरी की सुलह। पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई और बातचीत के साथ पुराने मतभेद भी खत्म होते नजर आए। अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने बताया कि पार्टी में सभी ने साथ मिलकर डांस किया और माहौल बेहद खुशनुमा रहा।

पार्टी के अंदर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कंटेस्टेंट्स की ग्रुप फोटोज, फरहाना का डांस वीडियो और तान्या–मृदुल की तस्वीरें फैंस के बीच खासा चर्चा में हैं।

Back To Top