Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

बिजली संकट पर मुख्यमंत्री योगी की बड़ी कार्रवाई

बिजली संकट पर मुख्यमंत्री योगी की बड़ी कार्रवाई

3:30 बजे सीएम आवास पर ऊर्जा विभाग की बैठक, व्यवस्था में सुधार की तैयारी

लखनऊ  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली व्यवस्था को लेकर अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जाएगी, जिसमें ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया गया है।

राज्य में लगातार सामने आ रही बिजली आपूर्ति में अव्यवस्था और कटौती की शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है। बैठक में वर्तमान स्थिति की समीक्षा के साथ ही अधिकारियों से जवाबतलबी की जा सकती है।

गौरतलब है कि हाल ही में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे बिजली विभाग के अफसरों पर कार्य में लापरवाही को लेकर नाराजगी जाहिर करते दिखे थे। वीडियो सामने आने के बाद से यह स्पष्ट हो गया था कि सरकार बिजली संकट को लेकर बेहद गंभीर है।

राज्य के कई हिस्सों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में, अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान हैं। मुख्यमंत्री की यह बैठक इसी समस्या के समाधान और व्यवस्था में सुधार के लिए बुलाई गई एक ठोस पहल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top