Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

दिल्ली में दम घोंटू हवा का कहर, कई इलाकों में प्रदूषण स्तर खतरनाक सीमा पर

दिल्ली में दम घोंटू हवा का कहर, कई इलाकों में प्रदूषण स्तर खतरनाक सीमा पर

नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली इन दिनों घने प्रदूषण की मार झेल रही है। गुरुवार की सुबह शहर के कई हिस्से जहरीली हवा की चपेट में रहे। दूषित वायु के कारण लोगों में सांस फूलने, गले में जलन, खांसी और आंखों में पानी आने जैसी दिक्कतें बढ़ गई हैं। नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, राव तुला राम मार्ग का वायु गुणवत्ता सूचकांक 344 के बेहद खराब स्तर पर रहा। अक्षरधाम, गाज़ीपुर और आनंद विहार सहित कई क्षेत्रों में AQI 318 दर्ज किया गया, जो गंभीर स्वास्थ्य जोखिम वाला स्तर है।

इस बीच, मौसम भी सर्दी का तेवर दिखा रहा है। पहाड़ों में बढ़ती बर्फबारी का असर दिल्ली की ठंड पर स्पष्ट दिख रहा है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रह सकता है।

बुधवार की सुबह शहर धुंध और हल्की धुंध से ढका रहा। दिन चढ़ने पर सूरज निकला, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड इस दिन राजधानी का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज हुआ।

सुबह की शुरुआत कोहरे और स्मॉग की चादर के साथ हुई, जिससे दृश्यता प्रभावित रही। कई इलाकों में लोग मास्क पहनकर निकलने को मजबूर दिखे। बुधवार को दिल्ली का कुल AQI 342 रहा, जो मंगलवार की तुलना में 30 पॉइंट कम था, लेकिन स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। नोएडा सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा, जहां AQI 365 तक पहुंच गया। गाज़ियाबाद और ग्रेटर नोएडा में 324, जबकि गुरुग्राम में 282 AQI रिकॉर्ड किया गया। फरीदाबाद अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में रहा, लेकिन यहां भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 227 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी का अनुमान है कि शनिवार तक दिल्ली-एनसीआर में हवा की स्थिति बेहद खराब ही बनी रहेगी। विशेषज्ञों ने पहले से ही सांस के मरीजों को सावधानी बरतने और बाहर कम समय बिताने की सलाह दी है।

दिल्ली के प्रभावित क्षेत्रों में AQI (गंभीर/बहुत खराब स्तर)

नेहरू नगर: 388

आरके पुरम: 385

रोहिणी: 369

सिरीफोर्ट, आनंद विहार: 368

जहांगीरपुरी: 365

डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज: 364

बवाना: 362

विवेक विहार: 360

चांदनी चौक: 359

द्वारका सेक्टर 8: 357

Back To Top