Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से पहले शहर में हाई अलर्ट, सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से पहले शहर में हाई अलर्ट, सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में गुरुवार को होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर शहर में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री रजनी तिवारी और कई अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वहीं, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बुधवार रात ही बरेली पहुंच चुके हैं।
इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी शहर में होने से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

एसपी सिटी मानुष पारीक के अनुसार, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए छह एएसपी, 18 सीओ और 20 इंस्पेक्टरों के नेतृत्व में 171 सब इंस्पेक्टर, 670 हेड कांस्टेबल व 100 महिला पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
इसके अलावा दो कंपनी पीएसी, क्यूआरटी टीम और खुफिया इकाइयाँ भी शहर में सक्रिय रहेंगी। प्रमुख चौराहों, बाजारों और यूनिवर्सिटी परिसर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

ट्रैफिक डायवर्जन लागू

शहर में गुरुवार सुबह सात बजे से लेकर समारोह की समाप्ति तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि दिल्ली और रामपुर से आने वाले बड़े वाहनों को झुमका तिराहा, बड़ा बाइपास, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज व देवचरा मार्ग से बदायूं की ओर डायवर्ट किया गया है।
इसी प्रकार नैनीताल, पीलीभीत और लखनऊ की दिशा से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
पुराने बस अड्डे से बसों का संचालन अस्थायी रूप से रोका गया है, जबकि रोडवेज बसें सेटेलाइट बस अड्डे से संचालित होंगी।

चेकिंग अभियान और निगरानी बढ़ाई गई

बुधवार को शहर के सार्वजनिक स्थानों, होटलों और यूनिवर्सिटी परिसर के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समारोह स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
खुफिया विभाग की टीमें भी लगातार गश्त कर रही हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

Back To Top