Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

सीएम धामी ने बल्लभगढ़ में रोड शो कर भाजपा का किया प्रचार

सीएम धामी ने बल्लभगढ़ में रोड शो कर भाजपा का किया प्रचार

हरियाणा की जनता भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों पर मुहर लगाएगी -धामी

हरियाणा में फूल-मालाओं के साथ सीएम धामी का स्वागत

सीएम धामी ने हरियाणा में की कई ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं

बल्लभगढ़/ देहरादून। हरियाणा में चल रहे विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बल्लभगढ़ में भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा के समर्थन में भव्य रोड शो में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीएम धामी का बल्लभगढ़ की जनता की ओर से भव्य स्वागत किया गया। सीएम धामी को क्रेन के माध्यम से फूलों की माला पहनाई गई।

मुख्यमंत्री धामी ने रोड शो के दौरान लोगों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और उत्साहपूर्ण समर्थन के लिए बल्लभगढ़ की जनता का आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा की भाजपा सरकार ने राज्य को सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से समृद्ध किया है।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा में भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि विकास के हर क्षेत्र में हरियाणा ने कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 5 अक्टूबर को हरियाणा की देवतुल्य जनता भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों पर मुहर लगाएगी और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भाजपा को एक बार फिर से भारी समर्थन देगी।

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से शर्मा के चुनाव जीतने के बाद बल्लभगढ़ में विकास कार्यों को गति मिलेगी। चुनाव जीतने के बाद डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में सड़क, परिवहन और युवाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में नई योजनाओं की शुरुआत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top